Wednesday 18 April 2018

पिंपरी चिंचवड मनपा गणेशोत्सव सजावट स्पर्धा के नतीजे घोषित

जय बजरंग, दक्षता, राष्ट्रतेज मित्र मंडल प्रथम
पिंपरी चिंचवड मनपा द्वारा आयोजित गणेशोत्सव सजावट स्पर्धा के नतीजों की सोमवार को घोषणा की गई। धार्मिक गुट में जय बजरंग मित्र मंडल निगडी, जीवित झांकी गुट में दक्षता तरुण मंडल रुपीनगर तलवडे व राष्ट्रतेज मित्र मंडल नेहरूनगर ने 51-51 हजार रुपये के प्रथम स्थान के पुरस्कारों पर कब्जा किया है। इस स्पर्धा में 65 मंडलों ने हिस्सा लिया जिनमें से 38 मंडलों को पुरस्कार घोषित हुआ है। इन विजेता मंडलों के लिए साढ़े पांच लाख रुपए के पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

No comments:

Post a Comment